AD

Breaking News

पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चाFormer Minister Kamlesh Kumar Singh met with BJP National President J.P. Nadda, and discussed regional development issues in detail.

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh3PfGy9bpOgdcMSVcFryFuZ6gvTBA_4151b-6ND6o9oHy9hjPayz3pRpDKPWVL6DBl7wD-3yx1B480mEIyYMZ-UPFuUJIB




हुसैनाबाद, पलामू:
पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह ने शनिवार को देवघर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच पलामू और झारखंड की राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई तथा श्री सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

हुसैनाबाद क्षेत्र की समस्याएँ और सोन नदी पर पुल निर्माण प्रमुख मुद्दा
बैठक के दौरान श्री सिंह ने हुसैनाबाद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने देवरी से देवीपुर के बीच सोन नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास, आवागमन और स्थानीय जनता की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

झारखंड में भाजपा संगठन के विस्तार पर भी हुई चर्चा
श्री सिंह ने बताया कि श्री नड्डा के मार्गदर्शन में झारखंड में भाजपा का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सरकार झारखंड में भाजपा की ही होगी।

“मैं भाजपा का समर्पित सिपाही हूँ” – कमलेश कुमार सिंह
उन्होंने कहा कि वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं