AD

Breaking News

हुसैनाबाद में उषा देवी का जनसंपर्क तेज, छड़ी छाप पर समर्थन की अपील hussainabad news today rbc channel

हुसैनाबाद में उषा देवी का जनसंपर्क तेज, छड़ी छाप पर समर्थन की अपील

हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निकाय चुनाव नजदीक आते ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की आरक्षित सीट से पूर्व अध्यक्ष उषा देवी ने अपने जनसंपर्क अभियान को और धार दे दी है।

शहर में “बहन” के नाम से पहचान रखने वाली उषा देवी लगातार गली-मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से संवाद कर रही हैं। महिला प्रत्याशी होने के कारण वे न सिर्फ आम मतदाताओं के बीच बल्कि महिलाओं के बीच भी मजबूत और विश्वसनीय पकड़ बनाती नजर आ रही हैं। कई वार्डों में महिलाओं का उन्हें खुला समर्थन मिलता दिख रहा है।

सोमवार को समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए उन्होंने बैलेट पेपर पर क्रम संख्या 2, छड़ी छाप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इसी शहर की बेटी हैं और यहां के लोग उनका परिवार हैं।

उषा देवी ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन्हें पुनः सेवा का अवसर दिया तो पेयजल, सड़क, नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर वार्ड तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाएगा। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया और विश्वास जताया कि जनता का समर्थन उन्हें फिर से विजय दिलाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं