लालू यादव से मिले डॉ. एजाज आलम, रोहतास की घटनाओं पर छलका दर्द; बोले- जिस मिट्टी में खेला-कूदा, वहां ऐसी खबरें दुख देती हैं hussainabad news today rbc
पटना।JMM के केंद्रीय अल्पसंख्यक सचिव डॉ. एजाज आलम ने पटना स्थित आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। मुलाकात के दौरान बिहार और झारखंड के मौजूदा हालात के साथ रोहतास और चतरा की हालिया घटनाओं पर भी चर्चा की।
रोहतास में कार्यपालक पदाधिकारी (EO) की हत्या और एक दिनारा में पिछड़ा वर्ग के मजदूर की हत्या का जिक्र करते हुए डॉ. एजाज आलम ने तेजस्वी यादव के पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचने और न्याय की आवाज उठाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के घर पहुंचकर उनके दुख में खड़ा होना ही जमीन से जुड़े नेता की पहचान है।
डॉ. एजाज आलम ने तेजस्वी यादव से यह भी खेद व्यक्त किया कि परिवार में चचेरे भाई तनवीर जमाल उर्फ मुन्ने भाई सासाराम के निधन के कारण वे उस दिन दिनारा नहीं पहुंच सके, जिस दिन तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि रोहतास से उनका रिश्ता आज का नहीं, बचपन का है। इसी मिट्टी में उन्होंने बचपन बिताया, यहीं खेला-कूदा और लोगों के बीच बड़े हुए। ऐसे में जब उसी रोहतास से हत्या और हिंसा जैसी घटनाओं की खबरें सामने आती हैं तो उन्हें व्यक्तिगत तौर पर गहरा दुख होता है।
मुलाकात के दौरान डॉ. एजाज आलम ने चतरा के टंडवा में हुई मॉब लिंचिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसी पर अपराध का आरोप हो तो कानून अपना काम करे, लेकिन भीड़ को कानून हाथ में लेकर सजा देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने इस मामले में भी राजनीतिक स्तर पर मजबूत आवाज उठाने का आग्रह किया।
डॉ. एजाज आलम की लालू प्रसाद यादव से यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब रोहतास और टंडवा की घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था और न्याय के सवाल पर राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज है।।


कोई टिप्पणी नहीं