बराही धाम से शुरू हुआ नया अध्यात्मिक युग: 551 फीट ऊंचे दुर्गा मंदिर की नींव, 51 घंटे के अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ हुसैनाबाद husainsbad barahi dham news today
![]() |
हुसैनाबाद बराही धाम न्यूज अखंड करते लोग |
बराही धाम में 14 मई को होगा ऐतिहासिक भूमि पूजन, मुख्यमंत्री समेत देशभर से आएंगे संत-महात्मा; अखंड कीर्तन में गूंजे हरे राम-हरे कृष्ण के स्वर
झारखंड के हुसैनाबाद अनुमंडल स्थित बराही धाम एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। यहां देश का सबसे ऊंचा 551 फीट का मां दुर्गा मंदिर और 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर बनने जा रहा है। इस महायज्ञ की शुरुआत 7 मई की संध्या को 51 घंटे के अखंड कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिससे पूरा इलाका आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा है।
14 मई को भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां देश के नामचीन संत-महात्माओं के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना है। आयोजन स्थल पर 10 एकड़ भूमि पर बनने वाले इन दिव्य मंदिरों की योजना को लेकर क्षेत्रवासी अत्यंत उत्साहित हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि हरे राम, हरे कृष्ण की गूंज से रात-दिन पूरा बराही धाम भक्तिमय हो चुका है। लोगों की मान्यता है कि यह मंदिर न केवल क्षेत्र की पहचान बनेगा, बल्कि भारत के धार्मिक मानचित्र पर एक नया केंद्र उभरेगा। इससे पहले भी बराही धाम में 105 फीट की दक्षिणायन हनुमान प्रतिमा की स्थापना के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी और विशाल यज्ञ अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए थे।
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल और झारखंड सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुँचकर दक्षिणायन हनुमान जी के दर्शन कर राष्ट्र और राज्य की समृद्धि की कामना कर रहे हैं। बराही धाम अब केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनता जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं