श्री बराही महोत्सव 2025 में बनेगी विश्व की सबसे ऊँची माता रानी का मंदिर, मुख्यमंत्री सहित कई धर्माचार्य होंगे शामिल barahi dham news today rbc channel
![]() |
मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन,रणधीर सिंह वा आलोक कुमार सिंह |
हुसैनाबाद (पलामू):
झारखंड के पलामू ज़िले के जपला स्थित श्री बराही धाम में इस वर्ष 7 मई से 14 मई 2025 तक धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से परिपूर्ण 'श्री बराही महोत्सव 2025' का भव्य आयोजन हो रहा है। इस ऐतिहासिक महोत्सव के दौरान विश्व की सबसे ऊँची 551 फीट माता रानी की प्रतिमा एवं 151 फीट ऊँचे नव्रह मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।
![]() |
प्रेस वार्ता करते हुए वर्तमान विधायक संजय यादव, रणधीर सिंह वा आलोक कुमार सिंह |
14 मई को भूमि पूजन, मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध धर्माचार्य रहेंगे मौजूद
मुख्य भूमि पूजन कार्यक्रम 14 मई, बुधवार को प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री, देशभर के प्रसिद्ध धर्माचार्य, आध्यात्मिक गुरु और हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को दिव्यता प्रदान करेंगे।
51 घंटे अखंड जाप से महोत्सव की शुरुआत
7 मई को 51 घंटे का अखंड जाप प्रारंभ हुआ, जिससे महोत्सव का आध्यात्मिक आरंभ हुआ। इसके बाद 10 मई को साधु-संतों का स्वागत और धर्म-संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्म और समाज पर चर्चा की जाएगी।
भागवत कथा वाचन और भव्य शोभायात्रा
11 से 13 मई तक पूज्या देवी गौरांगी गौरी जी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति प्रदान करेगा।
13 मई को शाम 3 बजे से अमृतसरी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बराही धाम से डंगवार, जपला होते हुए पुनः बराही धाम में समाप्त होगी। इसके उपरांत गुंजन सिंह, करीना पांडेय और सविता पांडेय द्वारा संगीतमय सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट की सेवा योजनाएँ
शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि,
"आने वाले दो-तीन महीनों में ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा ट्रस्ट के गुरुकुल में बच्चों की शिक्षा हेतु आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएँगी। साथ ही सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक आयोजन भी नियमित रूप से कराए जाएँगे।"
उन्होंने श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में भाग लेकर माँ बराही का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
बराही धाम को मिलेगा वैश्विक पहचान – विधायक संजय कुमार यादव
विधायक संजय कुमार यादव ने कहा,
"बराही धाम अब सिर्फ पलामू या झारखंड की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की धार्मिक पहचान बनने जा रहा है। आने वाले समय में यह स्थान आस्था का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनेगा। उन्होंने धर्म प्रेमियों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की।"
जिप उपाध्यक्ष ने व्यवस्थाओं की दी जानकारी
जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि,
"भूमि पूजन हेतु सारी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात, ठहराव और अन्य सुविधाओं के लिए प्रशासनिक और ट्रस्ट स्तर पर बेहतरीन इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।"
बराही धाम बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समर्पण का प्रतीक
यह महोत्सव न केवल धार्मिक विश्वास को सशक्त करेगा, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का भी परिचायक बनेगा। आने वाले वर्षों में यह आयोजन देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।
आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन में पधारें और माँ बराही की कृपा के पात्र बनें।
कोई टिप्पणी नहीं