AD

Breaking News

पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी को जान का खतरा, सरकार से सुरक्षा की मांगFormer minister K.N. Tripathi's life is in danger, demands protection from the government

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjzrmn2vK2nc90ZVjm8ERsxW8STvuGOQJpEjR_Y2-XNbPDO6UxDDNTD_VPa9s0JXs1g_xze1krqt_s-qOaR9P1oPYyvHTy4


रांची, 3 सितंबर 2025 — झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस गंभीर विषय पर ध्यान देने की अपील की है।


पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री त्रिपाठी और पलामू जिला पुलिस अधीक्षक के बीच संबंधों में खटास के चलते उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। इसके विरोध में उन्होंने 2 सितंबर को जब रांची रवाना होना चाहा, तब उनके साथ सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने साथ चलने से इनकार कर दिया। इस स्थिति की जानकारी तत्काल पलामू, लातेहार के पुलिस अधीक्षकों और डीआईजी पलामू को दी गई, लेकिन कोई वैकल्पिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरन उन्हें बिना सुरक्षा के रांची आना पड़ा।

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj4MxhSi7xQPiVW6JWSlCMp86BR99PBj9Vb86sKxz1aaNHM8gKfWhfMauqTUd1lRNdtLvQ7xey9yxXhFJMGfCyhrpfRuTca


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लातेहार के एससी-एसटी थाना में उन्हीं के सुरक्षा कर्मी द्वारा उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी गई। इससे श्री त्रिपाठी को अपने जीवन पर खतरे की गंभीर आशंका हो रही है।


कांग्रेस नेता केशव महतो कमलेश ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की समुचित जांच कराई जाए और श्री त्रिपाठी को शीघ्र ही 2 से 4 सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


इस प्रकरण से राज्य में राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, और यह देखा जाना बाकी है कि सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है।

कोई टिप्पणी नहीं