AD

Breaking News

गांधी जयंती पर हुसैनाबाद के गांधी चौक पर श्रद्धांजलि — प्रतिमा के अभाव में तस्वीर पर अर्पित किए गए पुष्प On Gandhi Jayanti, flowers were offered on the picture in the absence of a tribute statue at Gandhi Chowk in Hussainabad.


https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEghcLRbEt9MLDlZkMBuBBjBPW7Lu6cgkVQHQmelycBWbv2IUGj1Un7JJPXo6Xn5Zr6HryNbMsHtkqXaL7VBT7ZhUWO-EcMC
हुसैनाबाद न्यूज़ 

हुसैनाबाद (पलामू), 2 अक्टूबर:

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर हुसैनाबाद नगर पंचायत के ऐतिहासिक गांधी चौक पर लोगों ने सत्य और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष बात यह रही कि इस वर्ष गांधी जी की प्रतिमा निर्माणाधीन होने के कारण, उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

स्थानीय प्रशासन द्वारा बताया गया कि गांधी प्रतिमा के पुनःस्थापना का कार्य प्रगति पर है, और निर्माण स्थल पर कार्य  चल रहा है। इसी कारणवश इस वर्ष प्रतिमा के स्थान पर गांधी जी की तस्वीर रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में नगर के अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

अन्य जगहों पर राजनीतिक दल ने विशेष आयोजन किया 

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjWGcgMqkXonRPHFOCsdfuOAY1tuhIspd5ppHOKbGgcqafd49XeieSMCJmo6mGq1EpTKOiwjUX9wEH07XNdLlELGFY-vQ-_
आजसू पार्टी के सदस्य 

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष पलामू सह प्रखंड प्रभारी कमलेश प्रसाद वा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी गुल पोशी कर उनके विचारों को आत्म सात करने की  कसमें खाई

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल रहे:

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार


राजद (RJD) के मुस्लिम जनप्रतिनिधि


पूर्व उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्दीकी


वार्ड प्रतिनिधि, सुहेल आलम, नजीर अहमद


बीजेपी नेता अजय गुप्ता


हुसैनाबाद SDO, हुसैनाबाद LRD सी गौरांग महतो

हुसैनाबाद प्रखंड एस डी ओ,BDO,

तथा अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक।

सभी ने मिलकर गांधी जी के सिद्धांतों – सत्य, अहिंसा और स्वच्छता – को अपनाने का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से जोड़ने की अपील की।


स्थानीय नागरिकों ने मांग की कि गांधी जी की प्रतिमा का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि भविष्य में यह स्थल और भी भव्यता के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का केंद्र बन सके।


कोई टिप्पणी नहीं