AD

Breaking News

15 वर्षों से रांची RIMS में नि:स्वार्थ सेवा दे रहे महेंद्र सिंह — मानवता की सेवा का बने उदाहरण hussainabad palamu news today rbc channel

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEicMl9bOz3PsNre6AGC02YoUk3bjRbIE0ZtG3mcjENIfp3wK1dyjCTll1ZZFjAih6GrJn91v9vP_4t2T8nUr843sRd6VZOa
महेंद्र सिंह बेनी कला पंचायत निवासी

हुसैनाबाद /पलामू 

बेनी कला पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने बीते 15 वर्षों से रांची RIMS (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की नि:स्वार्थ मदद कर मिसाल कायम की है।

वे न केवल मरीजों को समय पर इलाज दिलाने में मदद करते हैं, बल्कि अस्पताल की जटिल प्रक्रियाओं से परेशान परिजनों को भी संबल प्रदान करते हैं।

अस्पताल की भीड़-भाड़ और व्यवस्था में गाइड की तरह साथ

महेंद्र सिंह की सबसे बड़ी कोशिश रहती है। मरीजों और उनके परिजनों को रिम्स की भाग-दौड़ में समय और सम्मान दोनों न गवाना पड़े।

बेड, डॉक्टर से सलाह, दवाइयों की व्यवस्था से लेकर हर छोटी-बड़ी समस्या में वे मुफ्त सेवा प्रदान करते हैं।

सैकड़ों लोगों को मिली मदद

हुसैनाबाद ग्रामीण इलाकों से रांची आने वाले लोगों के लिए महेंद्र सिंह किसी मसीहा से कम नहीं। अब तक सैकड़ों मरीजों और उनके परिवारों को उन्होंने समय पर इलाज दिलवाकर राहत पहुंचाई है।

लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय निवासी बताते हैं:

महेंद्र सिंह जी की सेवा भावना देखकर लगता है कि समाज में आज भी इंसानियत जिंदा है। बिना किसी लालच के वो लोगों की मदद करते हैं।

दशहरा की शुभकामनाएं

इस पावन अवसर पर महेंद्र सिंह ने बेनी कला पंचायत समेत पूरे क्षेत्रवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा:

बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व हम सभी को प्रेरणा देता है कि हम भी अपने जीवन में दूसरों की भलाई के लिए खड़े रहें। सभी को विजयदशमी की ढेरों बधाइयां!

 

महेंद्र सिंह जैसे लोग इस बात के प्रतीक हैं कि राजनीति केवल पद के लिए नहीं, समाज सेवा के लिए भी हो सकती है। रांची RIMS में उनकी लगातार सेवा ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया

कोई टिप्पणी नहीं