हुसैनाबाद में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, नेताओं ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को नमन हुसैनाबाद: भारतीय जनता पार्टी की ओर सेAtal Smriti Sammelan organised in Hussainabad, leaders paid tribute to Atal Bihari Vajpayee Hussainabad: On behalf of Bharatiya Janata Party
![]() |
| हुसैनाबाद न्यूज़ |
हुसैनाबाद स्थित भाजपा कार्यालय विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल हुसैनाबाद के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सोमेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता एवं उपस्थित भाजपा नेताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल नाम से ही नहीं, बल्कि अपने कर्म और विचारों से भी अटल थे। वे एक दूरदर्शी नेता, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रतीक थे। उन्होंने राष्ट्रसेवा और सुशासन की ऐसी मिसाल कायम की, जिसे आज भी सभी दलों में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। अटल जी भारत को विश्व मंच पर सशक्त और आत्मनिर्भर देखना चाहते थे।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रवेश सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई और वैश्विक स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई। लोकतंत्र, सुशासन और निर्णायक नेतृत्व उनकी राजनीति की पहचान थी।
कार्यक्रम में संतोष सिंह, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अखिलेश मेहता, रंजीत पासवान, श्रवण अग्रवाल, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, चंदन सिंह, उदय विश्वकर्मा, प्रिंस शर्मा, बीरेंद्र सिंह, रविरंजन सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता, उदय सिंह, डॉ. भोला पासवान, महेंद्र राम, रजनीश मिश्रा, अजय सिंह, रविंद्र कांस्यकार, राजन सिंह, हंसराज सिंह, बिपुल तिवारी, सतीश शर्मा, विजय राजवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं