AD

Breaking News

निवर्तमान वार्ड पार्षद लालती देवी का आकस्मिक निधन, हुसैनाबाद में शोक की लहर हुसैनाबाद। Hussainabad news today

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjxIyR1aN6O__omQSf821kV5Euxo96hI2F6YDxNHBx9HzN8IP1zOy5axCcqeAhce71sHpwr-EEQL4325phTQZOB2ac73cjv
स्वर्गीय लालती देवी

निवर्तमान वार्ड पार्षद लालती देवी,का हुआ दाह संस्कार हुसैनाबाद में शोक की लहर

हुसैनाबाद।
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या–11 की निवर्तमान वार्ड पार्षद एवं पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार कश्यप की धर्मपत्नी लालती देवी (लगभग 50 वर्ष) का सोमवार की सुबह करीब 8 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से हुसैनाबाद नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, लालती देवी बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। लालती देवी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सक्रियता के लिए जानी जाती थीं। वार्ड पार्षद के रूप में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और जनहित से जुड़े कई कार्य किए।

उनके निधन पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

कोई टिप्पणी नहीं