वार्ड 3 और 12 में नुक्कड़ सभा, विकास कार्यों को लेकर खुलकर हुई चर्चा husainabad palamu news today
हुसैनाबाद। नगर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड 3 और वार्ड 12 के इलाके में आयोजित नुक्कड़ सभा में लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। सभा की अध्यक्षता विकास कुमार नायक ने की और संचालन सक्सेना ने किया।
सभा में हरि यादव , डॉ. विनय पासवान , मोईन ख़ान , यूसुफ़ अंसारी , वारिस पठान, बादल कुमार, सरवन प्रसाद, अक्षय कुमार, जित्तू, किरन जी, पूनम जी, गुड़िया जी, मनोरमा जी, जया जी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व बसपा नेता शेर अली और वर्तमान अध्यक्ष प्रत्याशी अजय भारती ने कहा कि बीते सालों में कितना विकास हुआ, यह जनता खुद देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि तीन-तीन अध्यक्ष के कार्यकाल में जो काम हुए, उनकी हकीकत किसी से छिपी नहीं है।
नाली निर्माण और अन्य विकास कार्यों को लेकर लोगों में असंतोष है सवाल उठ रहे। वक्ताओं ने कहा कि कई जगह काम सही तरीके से नहीं हुआ और सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। नाली निर्माण किया गया और आधे अधूरे नीति के कारण पानी का निकासी नहीं होने से लोग गंदगी और जल जमाव की वजह से त्रस्त है उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों को हर निर्माण कार्य पर नजर रखनी चाहिए, ताकि काम मजबूत और टिकाऊ हो।
बताया गया कि सिर्फ वार्ड 3 ही नहीं, बल्कि वार्ड 12 और वार्ड 10 की सभाओं में भी पूर्व नगर अध्यक्ष के कार्यकाल की चर्चा प्रमुखता से हो रही है।
सभा के अंत में अजय भारती ने लोगों से अपील की कि वे मतदान के दिन जरूर वोट करें और सोच-समझकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करें।
चुनावी माहौल में हो रही सभाओं में विकास और स्थानीय समस्याएं ही लोगों की चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं