संजय कुमार यादव की पहल पर पाँच कब्रिस्तानों में चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास haidar nagar news
हुसैनाबाद/हरिहरगंज हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक Sanjay Kumar Singh Yadav के निर्देश पर ग्राम पंचायत रामबांध में पाँच कब्रिस्तानों की चहारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह कार्य मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत रामबांध के विभिन्न गांवों में कराया जा रहा है।
शिलान्यास किए गए पाँच स्थलों में ग्राम भगड़ा, ग्राम तारा (दो स्थान), ग्राम बलडिहरी (एक स्थान) तथा बलडिहरी टोला गैरमजरूआ (एक स्थान) शामिल हैं। लंबे समय से इन कब्रिस्तानों की घेराबंदी की मांग की जा रही थी, जिसे विधायक की पहल पर अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।
पंचायत के मुखिया अबूनसर सिद्दीकी ने बताया कि विधायक संजय कुमार सिंह यादव क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रहे हैं। सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी वर्गों को समान सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहमूद राजा, वसीम खान, महताब शाह, इरफान खान, रहीम शेख, एकबाल सिद्दीकी, जाहिद अंसारी, शिव चौहान और राजेश चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पाँच कब्रिस्तानों की चहारदीवारी निर्माण कार्य से क्षेत्र में, सम्मान और सुव्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे ग्रामीणों में संतोष और उत्साह का माहौल है।
कोई टिप्पणी नहीं