AD

Breaking News

पीपरा थाना कांड के फरार अभियुक्त के विरुद्ध चिपकाया गया इस्तेहार palamu news

पीपरा थाना कांड संख्या 30/21 के फरार अभियुक्त किशोर राम, पिता गौना राम, निवासी ग्राम चौपार भारत, थाना बोचहाँ, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इस्तेहार की कार्रवाई की गई।

सहायक अवर निरीक्षक जितेन्द्र उराँव द्वारा थाना बोचहाँ पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के आवास तथा सरकारी भवन (पंचायत भवन) पर विधिवत इस्तेहार चिपकाया गया। जारी इस्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को सूचित किया गया है कि वह दिनांक 09 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय सुश्री सोनम विश्नोई, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, डालटनगंज, जिला पलामू (झारखण्ड) के समक्ष कार्यालय समय के दौरान उपस्थित हो।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अभियुक्त के विरुद्ध कानून के तहत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। उक्त सूचना को अति आवश्यक मानते हुए सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाशित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं