AD

Breaking News

हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव: वार्ड 6 से पार्षद प्रत्याशी अजय गुप्ता ने जनसंपर्क तेज किया, समस्याओं को लेकर दिखी गंभीरता

हुसैनाबाद/ पलामू
नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुसैनाबाद में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 6 से पार्षद प्रत्याशी अजय गुप्ता ने अपने वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और वार्ड की मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसंपर्क के दौरान जश्री बैठा, बीरेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र राम, भद्रुल राम, रिशु कुमार, रोहित शर्मा, अवधेश राम, रमेश यादव, अफसर अंसारी, बाबर हुसैन, दिलीप राम, बिग राम एवं जगदीश राम सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने वार्ड में जलनिकासी, सड़क, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

अजय गुप्ता ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वार्ड की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनभागीदारी को अपनी प्राथमिकता बताया।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए एक कर्मठ, ईमानदार और जागरूक उम्मीदवार का चुनाव आवश्यक है। स्थानीय लोगों ने भी अजय गुप्ता के सरल स्वभाव और जनसमस्याओं के प्रति सजगता की सराहना की।

नगर पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे वार्ड संख्या 6 में चुनावी माहौल और भी सक्रिय होता जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं