AD

Breaking News

मेदिनीनगर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, बस स्टैंड के पास व्यवसायी की गोली मारकर हत्या palamu news today


मेदिनीनगर, पलामू: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। बीती रात स्थानीय प्राइवेट बस स्टैंड के निकट स्थित राजा साहेब निजी यात्री बस के कार्यालय में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना को तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।मृतक की पहचान कुंड मुहल्ला निवासी मोहम्मद समीर खलीफा उर्फ गुड्डू खलीफा के रूप में हुई है, जो पेशे से व्यवसायी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी, जिसके बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं