नाजरीन प्रवीण के तेवर बनाम प्रशासन के आदेश हुसैनाबाद में गैस संकट से जूझती आबादी
हुसैनाबाद (पलामू)
एक तरफ जिला प्रशासन के सख्त आदेश, दूसरी तरफ जमीनी हकीकत—हुसैनाबाद में इन दिनों घरेलू गैस को लेकर गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में चूल्हा ठंडा पड़ रहा है, जबकि बाजार में गैस सिलेंडर खुलेआम ऊंचे दामों पर बिक रहा है।
प्रशासन का आदेश, लेकिन असर नहीं
14 मार्च 2026 को पलामू जिला प्रशासन ने गैस कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे।
एसडीओ और बीडीओ को संयुक्त जांच टीम बनाकर:
* गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
* स्टॉक वेरिफिकेशन
* कालाबाजारी पर कार्रवाई
के निर्देश दिए गए थे। साथ ही हर सप्ताह रिपोर्ट देने का आदेश भी था।
लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों का असर कहीं नजर नहीं आ रही ,जमीनी सच्चाई: लाइन में जनता, बाजार में सिलेंडर
हुसैनाबाद में गैस एजेंसी के बाहर रोज लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।
उपभोक्ताओं को कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा
वहीं दूसरी ओर
* होटल, ढाबों और ठेलों पर घरेलू गैस का इस्तेमाल जारी
* बाजार में 2000–2500 रुपये में सिलेंडर आसानी से उपलब्ध
यह स्थिति साफ तौर पर सप्लाई सिस्टम पर सवाल खड़े करती है।
महिलाओं की परेशानी—धूप में लाइन, फिर भी राहत नहीं
बेनी कला पंचायत और आसपास के इलाकों की महिलाएं इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
* चिंता देवी (पति गोवर्धन) कई बार एजेंसी के चक्कर लगा चुकी हैं
* सुमित्रा देवी (पति सुनील पाल) गैस अपडेट कराने में भी परेशानी
* राबिया खातून (लंबी गली, हुसैनाबाद) कई दिनों से इंतजार में
कई उपभोक्ताओं को साल साल भर से चूल्हा मिला लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है कई को के पास पासबुक नहीं है जिसके कारण गैस एजेंसी वाले आश्वासन के निवाले खिला रहे।
महिलाओं का कहना है
दिन भर धूप में खड़े रहते हैं, फिर भी गैस नहीं मिलती। समस्याएं हल नहीं होती आखिर
इसके पीछे का खेल समझ नहीं आता।
एजेंसी पर व्यवहार को लेकर आरोप
उपभोक्ताओं ने स्वामी गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
खासतौर पर एक महिला कर्मी नाजरीन प्रवीण को लेकर शिकायतें सामने आई हैं कि
* उपभोक्ताओं से तीखे लहजे में बात की जाती है
* समस्याओं का समाधान नहीं दिया जाता
इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ रही है।
क्या है असली वजह?
विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला केवल कमी का नहीं बल्कि घरेलू गैस के डायवर्जन का है।
कमर्शियल सिलेंडर महंगे हैं
घरेलू सिलेंडर सस्ते और सब्सिडी वाले
ऐसे में कई जगहों पर घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कमी का सामना करना पड़ रहा है।
बड़े सवाल
* क्या प्रशासन की जांच सिर्फ कागजों तक सीमित है?
* हुसैनाबाद में कमर्शियल गैस की उपलब्धता क्यों नहीं?
* क्या सप्लाई सिस्टम में गड़बड़ी या मिलीभगत है?
* उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कब होगी कार्रवाई?
निष्कर्ष
हुसैनाबाद की स्थिति यह बताती है कि आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं—उनका जमीन पर सख्ती से पालन भी जरूरी है।
जब तक कालाबाजारी पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक आम जनता को राहत मिलना मुश्किल है।
आपकी राय जरूरी है
क्या आपके इलाके में भी गैस को लेकर ऐसी समस्या है?
क्या आपने भी कालाबाजारी या बदसलूकी का सामना किया है?
अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें। आपकी आवाज बदलाव की शुरुआत बन सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं