AD

Breaking News

हुसैनाबाद: सुरों की जंग में आमने-सामने होंगे बाबू गुलाम साबरी और तनवीर इंडियन, दाता पीर बख्श शाह के उर्स की तारीखें तय Hussainabad: Babu Ghulam Sabri and Tanveer Indian will face each other in a battle of tunes, dates fixed for the Urs of Data Peer Bakhsh Shah

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/


हुसैनाबाद (पलामू): हुसैनाबाद की सरजमीं पर गंगा-जमुनी तहजीब की खुशबू बिखेरने वाले हजरत दाता पीर बख्श शाह का सालाना उर्स इस बार बेहद खास होने वाला है। शहर के पठान टोली में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल बैठक इब्राहिम सेठ के आवासीय परिसर में गुज़िश्ता दिनों में हुई थी उर्स की तारीखों के साथ-साथ इस साल के सबसे बड़े आकर्षण 'कव्वाली के मुकाबले' पर मुहर लग गई है।

दो दिवसीय रूहानी और सांस्कृतिक संगम

बैठक में तय हुआ कि अकीदत का यह सफर दो दिनों तक चलेगा:

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgLgzk-QHphzMmOnPLm4p-KxM-BCntZcR9WJFLk779vHGgSzBBDPijoyF6RQYcGtq2SUPffiKP3gFsr6OTrH-OAbQAL_JtOA2f28hqDURaQwUdYsze89ozr8RaIbu0Zf_g9AKv91vRvtwF4xbfbhW8QNK-FqKOtlb-27clitQiXtJMPSS-8uYTqdupoMHZo/s1280/140718.jpg

 23 मई: इस दिन रूहानी महफिल यानी 'जलसा' का आयोजन होगा, जिसमें उलेमा-ए-किराम अपनी तकरीरों से नवाजेंगे।

24 मई: इस रात हुसैनाबाद की फिजाओं में कव्वाली के सुर गूंजेंगे।

महा-मुकाबला: साबरी बनाम इंडियन

उर्स कमिटी ने इस बार कव्वाली की दुनिया के दो दिग्गज नामों को आमंत्रित किया है। जहाँ अपनी बुलंद आवाज के लिए मशहूर बाबू गुलाम साबरी मंच पर होंगे, वहीं उनका मुकाबला करने के लिए कव्वाला तनवीर इंडियन मौजूद रहेंगी। इन दोनों फनकारों के बीच होने वाले 'शानदार मुकाबले' को लेकर अभी से ही स्थानीय लोगों और कव्वाली प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

सियासी और सामाजिक दिग्गजों का जुटेगा जमावड़ा

जेएमएम के कद्दावर नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी साहब की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने की रणनीति बनी।

 मुख्य अतिथि: स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव।

विशिष्ट अतिथि: नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, शेर अली, और संयोजक इब्राहिम सेठ।

इन्होंने संभाली कमान (कमिटी और संरक्षक)

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मुखिया नवाजिश खान, अबू नशर सिद्दीकी, गफ्फार खलीफा, और सचिव आरजू खान सहित पूरी टीम एक्टिव मोड में है। बैठक में सज्जू खान, डॉक्टर एजाज आलम, फैज कादरी और नूरुल खान जैसे कई गणमान्य लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और तैयारियों को अंतिम रूप देने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं