AD

Breaking News

फर्जी एनकाउंटर के विरोध में ब्राह्मण महासभा की हुंकार, न्याय नहीं तो आंदोलन,दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग Brahmin Mahasabha raises a strong voice against the fake encounter: demands action against guilty police personnel and threatens agitation if justice is not served.

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgJSGWwYk8snskuSXXrpVjCS2MW3b1hchuUJCMhf_zZ4_W92iY8Futit7KB687dIWHobSEkF94NKfH89a0CRlsoFRoo_j0B

के

भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण समाज एकजुट, जल्द पहुंचेगा भोजपुर

हुसैनाबाद (पलामू)। बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद प्रखंड इकाई के ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दिवंगत भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यदि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था अथवा अपना हथियार फेंक दिया था, तो पुलिस के पास उसे जीवित गिरफ्तार करने का पूरा अवसर था। इसके बावजूद अपनी वाहवाही लूटने और उपलब्धि दिखाने के उद्देश्य से कथित रूप से फर्जी एनकाउंटर किए जाने की आशंका गंभीर एवं चिंताजनक है। वक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बैठक में कहा गया कि कानून की रक्षा का दायित्व निभाने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा यदि इस प्रकार की कार्रवाई की गई है तो यह न्याय व्यवस्था एवं मानवाधिकारों के लिए गंभीर चुनौती है। उपस्थित लोगों ने कहा कि भरत तिवारी को आसानी से गिरफ्तार किया जा सकता था, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए तथा दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द ब्राह्मण महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल भोजपुर स्थित भरत तिवारी के पैतृक गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेगा तथा न्याय की इस लड़ाई में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही समाज के उत्थान, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए ब्राह्मण समाज को संगठित एवं एकजुट रहने का आह्वान किया गया।

बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो ब्राह्मण महासभा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।


बैठक में मुख्य रूप से धनंजय तिवारी, सुदामा तिवारी, विपुल तिवारी, शंभू तिवारी, जय प्रकाश उपाध्याय, मनोज वैद्य, रंजन तिवारी, जगन्नाथ गिरी, अशोक पाठक, कृपानंद पाठक, संतोष कुमार पाण्डेय, धनंजय पाठक, राज कुमार पाण्डेय, कामख्या नारायण पाठक, अभिषेक पाठक, अनिल पाठक एवं राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं