AD

Breaking News

पूर्व शिक्षक धनपत रजक का निधन, हुसैनाबाद में शोक की लहर hussainabad palamu news rbc

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgpoBGRoMSGsnyGvUkszo7vfnIjDTZk4-uQe3Fx_ZuIR5-lHFzqGEkx9lqKYS0Ibfs-S9Wzasbw-oblM32A4bjudOovmH9t
हुसैनाबाद न्यूज़ 


हुसैनाबाद/पलामू

शिक्षा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रखंड छतरपुर के पंचायत चिरु अंतर्गत महू हरैया टांड़ गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक श्री धनपत रजक का शुक्रवार को निधन हो गया। वे बीते कुछ वर्षों से हुसैनाबाद के खादी भंडार के समीप राम प्रवेश मेहता के आवास में अस्थायी रूप से निवास कर रहे थे।

शुक्रवार की सुबह पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में ही मेदिनीनगर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवी, शिक्षक वर्ग व उनके परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।

मौके पर अखिल भारतीय रजक संघ के  जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा, प्रमोद रजक, जगदीश बैठा, शिव शंकर यादव, राम प्रवेश मेहता, जयश्री बैठा, दिनेश मेहता, शशि रंजन, डॉक्टर उपेंद्र मेहता, डॉक्टर संतोष रवि, अनिता बौद्ध समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

धनपत रजक न केवल एक शिक्षक थे, बल्कि समाज में अपने सरल व्यवहार, अनुशासनप्रियता और सेवा भाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को क्षेत्र में अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे।


कोई टिप्पणी नहीं