AD

Breaking News

हुसैनाबाद नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 से महफूज़र रहमान उर्फ गुड्डू फिर चुनावी मैदान में दो को करेंगे नामांकन hussainabad news today


हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से युवा एवं ग्रेजुएट प्रत्याशी महफूज़र रहमान उर्फ गुड्डू एक बार फिर जनता की सेवा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। इससे पूर्व हुए चुनाव में वे बेहद कम मतों के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन जनता के विश्वास और समर्थन को देखते हुए उन्होंने दोबारा संघर्ष का निर्णय लिया है।

चुनाव लड़ने के कारणों पर बात करते हुए महफूज़र रहमान ने बताया कि जिस वार्ड में वे स्वयं निवास करते हैं, वहां वर्षों से मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है, नालियों की सफाई छह-छह महीने बाद बहुत कहने पर होती है। लोगों का कहना है कि पूर्व वार्ड पार्षद को किसी कार्य के लिए खोजने पर कई-कई चक्कर लगाने पड़ते थे, तब जाकर कोई काम हो पाता था।
उन्होंने बताया कि वार्ड में वर्षों से जल आपूर्ति की मोटर खराब पड़ी है। जबकि मुख्य नदी पास में होने के बावजूद जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तक यह समस्या हल नहीं हो सकी। इस कारण वार्ड के लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

महफूज़र रहमान ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो साफ-सफाई, जल आपूर्ति, नालियों की नियमित सफाई और वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी जिसे वे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि वे दिनांक 2 जनवरी 2026 को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

अंत में उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा—
“मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि मेरे हौसले का साथी बनें, अपनी दुआओं से नवाज़ें और एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित वार्ड के लिए मेरे साथ चलें।

कोई टिप्पणी नहीं