AD

Breaking News

आर पी एस विद्यालय, जपला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस japla news today

जपला स्थित आर पी एस विद्यालय में आज गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुबाली रॉय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से तिरंगे को सम्मान दिया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

गरिमामयी दिन की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की वंदना नृत्य से हुई, जिसमें गरिमा, आराध्या, समृद्धि, दिव्या, वैशाली, आकृति एवं आशिका ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की छात्राओं ने “घर कब आओगे” गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर देश के जवानों के प्रति सम्मान और भावनाओं को जीवंत किया। इस प्रस्तुति में फलक, पम्मी, सौम्या कुमारी, अंशिका, सौम्या गुप्ता, सिद्धि, शांभवी, जिज्ञासा, बेबी, निक्की, वैष्णवी, प्रियांशु गुप्ता, श्वेता एवं कृतिका ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

सोलो डांस के रूप में मिताक्षरा एवं आराध्या ने देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत झांकी प्रस्तुत की, जिससे पूरा विद्यालय देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा उन्हें मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वह दिन है जब वर्ष 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान, साहस और संघर्ष की याद दिलाता है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और विधिवत रूप से आयोजन का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं