हुसैनाबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी वीरेंद्र राम का रोड शो आयोजित, उमड़ा जन शैलाब
हुसैनाबाद नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र राम (चुनाव चिन्ह – बिस्किट छाप, क्रम संख्या 6) द्वारा आज शक्ति प्रदर्शन सह रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही और विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया।
रोड शो के क्रम में प्रत्याशी वीरेंद्र राम ने नगर क्षेत्र के कई वार्डों का भ्रमण किया तथा नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने अपने संबोधन में नगर पंचायत क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनसमर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वे क्षेत्र के समुचित विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने लोगों से आगामी 23 तारीख को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रोड शो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पीयूष सुमन, मदन भारती, शिवनारायण राम, आनंद राम, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, गणेश चौधरी, सुरेश कुमार, गोपाल, चंदन, रिशु, नागेंद्र,अखलेश, मिंटू , आनंद ,जय प्रकाश, संजीव, छोटू, विक्की, शिवम, प्रतिमा देवी ,आशा देवी, राधिका देवी, राज मुन्नी, राजाराम, राजू एवं संजय कुमार सहित अन्य सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं