बदलते झारखंड की तस्वीर गढ़ने निकलीं उषा देवी, जुमे की नमाज के बाद जनसंपर्क कर मांगा समर्थन hussainabad news today rbc
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भावी प्रत्याशी अध्यक्ष पद की उम्मीदवार उषा देवी ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के अवसर पर जनसंपर्क अभियान चलाया। जूमें की नमाज के बाद उन्होंने मोहल्ला इस्लामगंज की मस्जिद इमामुन नबी मस्जिद सहित कई मस्जिदों के पास जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उषा देवी ने नमाजियों से संवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार नगर पंचायत के शुरुआती दौर में एक महिला को अध्यक्ष पद का अवसर दिया गया था, उसी प्रकार एक बार फिर क्षेत्र के विकास के लिए महिला नेतृत्व को आगे लाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें मौका मिला तो हुसैनाबाद नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने कीमती वोट से विकास की नई इबारत लिखें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बहन उषा देवी को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनमें साफ-सफाई, सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रमुख रहीं। उषा देवी ने भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
हुसैनाबाद में चुनावी माहौल अब धीरे-धीरे गर्म होता दिख रहा है और विभिन्न प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। ऐसे में उषा देवी का यह जनसंपर्क अभियान राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं