आर पी एस विद्यालय, जपला में बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाई ईद, भाईचारे का दिया संदेश japla news today
जपला, 18 मार्च 2026:
जपला स्थित आर पी एस विद्यालय में आज ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग (कक्षा 1 से 5) के बच्चों ने ईद थीम पर ड्राइंग, आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लिया, वहीं कक्षा 6 से 9 तक के वरिष्ठ छात्रों ने आकर्षक लैंटर्न बनाकर पूरे विद्यालय को सुसज्जित किया। बच्चों की रचनात्मकता और सहभागिता से विद्यालय का वातावरण अत्यंत मनमोहक बन गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुबाली रॉय ने बच्चों को ईदी के रूप में उपहार प्रदान किए, जिससे पूरे परिसर में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक श्री संजय सिंह (लड्डू सिंह) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों और त्योहारों को समान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बच्चों को आपसी भाईचारे और एकता के साथ रहने की प्रेरणा दी तथा ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों को जूस पिलाकर एवं उपहार वितरित कर हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं