झारखंड कांग्रेस का बड़ा दांव: पलामू के युवा नेता ऋषीकेश सिंह को मिली दोहरी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता औरJharkhand Congress's big move: Palamu youth leader Rishikesh Singh has been appointed as the state spokesperson and secretary. सचिव
हुसैनाबाद (पलामू):
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पलामू के रहने वाले तेजतर्रार युवा नेता ऋषीकेश सिंह की सांगठनिक दक्षता और पार्टी के प्रति अटूट समर्पण पर एक बार फिर भरोसा जताया है। ऋषीकेश सिंह को पुनः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद से ही राज्य भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय फलक तक का सफर
ऋषीकेश सिंह का राजनीतिक करियर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय में एनएसयूआई (NSUI) के यूनिवर्सिटी डेलिगेट के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद 2012 में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, 2017 में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और 2022 में सर्वाधिक मतों से निर्वाचित होकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव बने।
उनकी राजनीतिक सक्रियता का सबसे बड़ा अध्याय 'भारत जोड़ो यात्रा' रही। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली 3500 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में उन्होंने 'भारत यात्री' के रूप में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। 2009 से अब तक वे पार्टी के चुनाव प्रबंधन, वीवीआईपी मूवमेंट और कैंपेन संचालन जैसी जटिल जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते आ रहे हैं।
मीडिया में पार्टी की आवाज
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में ऋषीकेश सिंह ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कांग्रेस का पक्ष अत्यंत तार्किक और प्रभावशाली ढंग से रखा है। उनकी इसी शैली और अनुभव को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें दोबारा प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।
कांग्रेस परिवार में खुशी की लहर
ऋषीकेश सिंह को मिली इस दोहरी सफलता पर प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य हृदयानन्द मिश्रा, PCC कोऑर्डिनेटर सत्यनारायण सिंह, वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी, श्याम नारायण सिंह, हसनैन जैदी, नवल किशोर पाठक, अवध बिहारी सिंह, मशरूर अहमद, अर्जुन सिंह, शैलेश सिंह, गुप्तेश्वर पाण्डेय, संभू सिंह, कमल पासवान, नीरज गुप्ता, सचिन शर्मा, मोहसिन खान, पिंटू कुमार, रंजीत पासवान, नदीम खान और फिरोज खान सहित दर्जनों नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
नेताओं ने कहा कि ऋषीकेश सिंह जैसे ऊर्जावान युवा को संगठन में प्रमुख पद मिलने से पलामू ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। वे कांग्रेस की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं