AD

Breaking News

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता बैठक बीएलओ ने दी डिजिटलीकरण और एएसडीडी की विस्तृत जानकारी Awareness meeting held regarding the special intensive revision of the electoral roll BLOs provided detailed information on digitization and ASDD.

https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgpe2_tltUW3eGHNvWDO8WqsL10lJviXQG2GBFb7R4WZ2RFWxyZ-L1ZNv7t74D4sQH5YNXEn4dFseD


हुसैनाबाद, पलामू:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार, 22 जुलाई 2026 को मतदान केंद्र संख्या-129, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, लंबी गली में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ रामवती देवी ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से मतदाताओं को अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।

बैठक के दौरान बीएलओ ने  एएसडीडी (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) की अवधारणा समझाते हुए बताया कि मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सही पहचान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में आम नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने मतदाता सूची के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाता अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम और अन्य विवरणों की जांच करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

बीएलओ रामवती देवी ने बताया कि जिन मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का नाम अथवा माता-पिता का नाम दर्ज नहीं है, उनके नाम का डिजिटलीकरण निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति उपलब्ध करानी होगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि जो मतदाता प्रवासी मजदूर के रूप में अन्य राज्यों में कार्यरत हैं अथवा किसी अन्य कारण से अपने क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं, उनसे उपलब्ध सभी माध्यमों से संपर्क स्थापित कर उनका गणना प्रपत्र भरवाने एवं डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराने का प्रयास किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

बैठक के अंत में बीएलओ रामवती देवी ने सभी उपस्थित लोगों से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।


कोई टिप्पणी नहीं