एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने का आरोप, Raidor Security Pvt. Ltd. के खिलाफ कर्मियों ने डीसी से लगाई गुहार palamu news today rbc channel
एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने का आरोप, Raidor Security Pvt. Ltd. के खिलाफ कर्मियों ने डीसी से लगाई गुहार
मेदिनीनगर (पलामू):
गढ़वा प्रमंडलीय उप-जेल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने Raidor Security Pvt. Ltd., रांची पर लगभग एक वर्ष से वेतन भुगतान नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में कर्मियों ने उपायुक्त, पलामू को आवेदन देकर बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, दो कंप्यूटर सहायक एवं दो एमटीएस (MTS) कर्मी गढ़वा प्रमंडलीय उप-जेल में Raidor Security Pvt. Ltd. के माध्यम से कार्यरत हैं। कर्मियों का आरोप है कि अगस्त 2025 से जुलाई 2026 तक का मानदेय उन्हें नहीं मिला है, जबकि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं देते रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, भोजन, दवा-इलाज तथा अन्य आवश्यक घरेलू खर्चों का वहन करना मुश्किल हो गया है।
आवेदन में उपायुक्त से अनुरोध किया गया है कि मामले की जांच कर Raidor Security Pvt. Ltd. को बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि प्रभावित कर्मियों को राहत मिल सके।
नोट: यह समाचार कर्मचारियों द्वारा दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित कंपनी Raidor Security Pvt. Ltd. का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं